
इति तेज कदमों से अपने कमरे से बाहर निकली और सीढ़ियाँ से उतरकर हॉल की ओर बढ़ी, उसका चेहरा गंभीर था, और उसकी आँखें अभी भी नम थीं। जैसे ही वो हॉल में पहुँची, एक मेड ने उसे रोकते हुए कहा, "मैम, आपका ब्रेकफास्ट रेडी है" इति ने तेज आवाज में जवाब दिया, "मुझे भूख नहीं है! मैं काॅलेज जा रही हूँ बता देना अपने सर को" उसकी आवाज में गुस्सा साफ झलक रही थी, मेड चुपचाप पीछे हट गई, और इति तेज कदमों से मेंशन के मेन गेट की ओर बढ़ गई। उसने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वहीं वो मेड हैरान थी क्यूँ कि इति कभी भी इस तरह से गुस्से में किसी से बात नही करती थी पर वो कुछ बोली नही ।










Write a comment ...