
"अरे मेरी मीही और नेत्रा, तुम दोनों यहाँ हो? मैं कब से तुम दोनों को ढूंढ रहा हूँ।" फिर रिया के सिर पर हल्का मारते हुए बोला, "और तू मोटी, तेरा फोन किधर है? मीही का तो पता है, उसका फोन साइलेंट होता है और तेरा?"
तो नेत्रा अपना मुंह बनाते हुए कहती है, "क्या मानस, क्या मैं फोन साइलेंट नहीं कर सकती?" फिर धीरे से कहती है, "एक कोई नालायक, पापी, पागल इंसान है जो बार-बार मुझे कॉल कर-कर के परेशान कर रहा है। अगर मैं फोन साइलेंट ना करती तो मैं पागल होकर मेंटल हॉस्पिटल पहुँच जाती।"











Write a comment ...