दो दिन बाद, सुबह की हल्की धूप शर्मा मेंशन के बड़े लॉन में फैल रही थी। आज प्री-वेडिंग शूट का दिन था। फोटोग्राफर की टीम सुबह से ही सेटअप कर रही थी – फूलों की आर्च, विंटेज सोफा, झरने वाला बैकड्रॉप और ढेर सारी fairy lights। थीम थी ‘रोमांटिक गार्डन’ – कबीर और शाशा को पेस्टल कलर्स में रखा गया था।
शाशा तैयार होकर नीचे आई। उसने लाइट पीच कलर का फ्लोइंग गाउन पहना था – ऑफ शोल्डर, कमर पर बारीक बेल्ट, बालों को ढीले कर्ल्स में छोड़ा हुआ था। वो आईने में खुद को देखकर मुस्कुराई, लेकिन उसकी मुस्कान अधूरी थी। उसका मन कहीं और था।








Write a comment ...